एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

30 दिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन, असाध्य रोगों का योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज होगा कल से

Published on: October 8, 2023

द खबर एक्सप्रेस 08 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भामाशाह स्व. धर्मचंद्र पुगलिया की स्मृति में धर्मचंद्र भीखमचन्द पुगलिया द्वारा निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का उद्घाटन श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी ने किया। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग द्वारा असाध्य रोगों का इलाज किया जाएगा। कल सोमवार सुबह 6:30 से 7:30 तक योग एवं 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा से असाध्य रोगों का इलाज स्थानीय तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में किया जाएगा।

शिविर उद्घाटन समारोह में उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी के अलावा तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, श्रीमती विमला डुंकवाल, श्रीमती अंजू पारख, योग प्रशिक्षक ओम कालवा, प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक, साहित्यकार श्याम महर्षि, धनराज पुगलिया, एडवोकेट ललित मारू, श्रीगोपाल राठी, पवन सेठिया, महावीर माली, साहित्यकार रवि पुरोहित, विजयराज सेवग, विजयराज सेठिया, विजय महर्षि, मदनलाल जोशी, रेखचन्द सेठिया, राजकरण तातेड़, सूर्यप्रकाश गांधी, विमल भाटी, कन्हैयालाल सारस्वत, रूपचंद सोनी सहित कस्बे के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग की पहचान हिंदुस्तान ने दिलाई है। योग से शारिरिक रोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है प्राकृतिक चिकित्सा सदियों से चलती आ रही है। आज के एलोपैथी युग मे भी प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व कम नही हुआ है। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से ही असाध्य रोगों का इलाज किया जा सकता है जो आज की एलोपैथी पद्धति में सम्भव नहीं है।

मंचस्थ वक्ताओं साहित्यकार श्याम महर्षि, एडवोकेट ललित मारू, समाजसेवी मदनलाल जोशी, योग प्रशिक्षक ओम कालवा और प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को बताया। भारत स्कॉउट गाईड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विमला डुंकवाल ने मिलेट्स (मोटे अनाज) के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे बुजुर्ग हमेशा कहा करते थे कि “मोटा खाओ और मोटा पहनो”, लेकिन पाश्चत्य संस्कृति और वर्तमान सोसायटी ने हमे हमारे प्राकृतिक खानपान से दूर कर दिया है जिसके कारण ही आज असाध्य रोग बढ़ गए है। मंच संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया। शिविर कल सोमवार सुबह 6:30 बजे से आरम्भ हो जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment