एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

स्कूल का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी के नाम से करने पर ग्रामीणों ने जताया शिक्षा मंत्री का आभार…

Published on: August 22, 2023

दी खबर एक्सप्रेस 22 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ के उदरासर गांव के ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला से आज मुलाकात करके राजकीय माध्यमिक विद्यालय उदरासर का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी शहीद वैद्य मघाराम के नाम से करने पर आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात करके स्कूल मैदान पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने और विद्यालय में रिक्त पदों पर अध्यापक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री से विद्यालय में कक्षो की कमी बताते हुए उनसे कक्षा कक्ष बनाने की भी मांग की। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री से राजकीय विद्यालय के पास चल रहे अवैध निजी शिक्षण संस्थान की वैधता रद्द करने की मांग की। इसके अलावा उदरासर सरपंच किशनाराम गोदारा ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन लिखकर विद्यालय की समस्त समस्याओं की जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से प्रतिनिधि मण्डल में गांव के पूर्व पं.स. सदस्य रामकुमार सारस्वा, सुरजाराम मोट, गोपालराम पंचारिया, तुलसीराम शर्मा, रामदास स्वामी, आसाराम तावणियाँ, बाबुलाल, दलीप, शिव मोट, केशुराम सोनी सत्यनारायण मोट, टेकचंद, मनीष नाई, ओमप्रकाश मोट, बजरंग तावणियां, दुलीचंद भार्गव, ओमदास स्वामी सहित उदरासर के मौजीज ग्रामीणों ने मुलाकात की।

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment