
The Khabar Xpress 27 नवम्बर 2026, श्रीडूंगरगढ़। आज के दौर में जहां धन-संपत्ति के लिए रिश्तों तक में दरार आ जाती है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ के आसिफ तंवर ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना होनी चाहिए। उन्हें एक ऐसा ट्रॉली बैग मिला, जिसमें करीब 50 लाख रुपये के गहने रखे हुए थे, लेकिन इतनी बड़ी कीमत का सामान देखकर भी उनका ईमान नहीं डगमगाया।
आसिफ तंवर के अनुसार, यह ट्रॉली बैग राजपुरोहित समाज की एक महिला का था, जो श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ जा रही बस में गलती से बदल गया था। तंवर ने बताया उसकी चाची व चचेरा भाई रतनगढ़ जा रहे थे उनका भी बेग एक जैसे रंग का था जो कि भूलवश उनके साथ उतार लिया गया। घर जाकर बेग को देखा तो बैग में करीब 50 लाख रुपये के गहने थे। आसिफ तंवर ने बैग को अपने पास सुरक्षित रखा और उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने के लिए संपर्क की अपील की। आज बस मालिक के साथ वो महिला अपने परिवार सहित अपना बैग लेने आई और हमे अपना बैग वापिस दिया।

बेग मिलने पर महिला ने भावुक होकर उन्हें गले लगाया साथ ही उनका अहसान माना कि आज के इस अर्थयुग में उन्होंने उसको इतने बड़े नुकसान से बचा लिया।
देखे वीडियो-
https://www.facebook.com/share/v/1AJdDQyXjB
इस मामले में The Khabar Xpress ने भी खबर प्रकाशित कर आमजन से सूचना अधिक से अधिक साझा करने का आह्वान किया था। बेग खोने की चर्चा उसी बस में हो रही थी, चर्चा सुनकर बस में बैठी किसी सवारी ने बताया कि The Khabar Xpress में खबर छपी हुई है और बेग जिनके पास है उनके नम्बर भी लिखे हुए है। खबर को बेग मालिक तक पहुंचाया गया जिसका असर हुआ और आखिरकार बैग अपनी असली मालकिन तक पहुंच गया।
50 लाख के गहनों से भरे बैग को सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचाना केवल सामान लौटाना नहीं, बल्कि उस भरोसे को कायम रखना है, जिसकी आज के अर्थप्रधान दौर में सबसे ज्यादा जरूरत है।
आसिफ तंवर की यह पहल बताती है कि ईमानदारी की कोई कीमत नहीं होती। समाज में ऐसे उदाहरण ही इंसानियत और आपसी विश्वास को मजबूत बनाते हैं।

