Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup

रीड़ी में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत, श्रीडूंगरगढ़ में किसी दल को बहुमत नहीं; 36 वार्डों के नतीजों ने खोली सियासी तस्वीर

श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति के चुनाव परिणामों ने क्षेत्र की ग्रामीण राजनीति में दलों की स्थिति का नया खाका पेश किया है। दोनों पंचायत समितियों के कुल 36 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीतकर सबसे अधिक प्रतिनिधित्व हासिल किया है। भाजपा को 9, आरएलपी को 7 और माकपा को 3 सीटें मिली हैं।

Published On: November 20, 2026 8:50 AM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय चारों प्रमुख नेताओं के लिए ये परिणाम आगे की रणनीति तय करने में कितने महत्वपूर्ण साबित होंगे? पंचायत समिति के नतीजे केवल सीटों का हिसाब नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में दलों की संगठनात्मक मौजूदगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बने राजनीतिक समीकरणों की भी तस्वीर पेश करते हैं।

The Khabar Xpress 20 नवम्बर 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों ने ग्रामीण राजनीति के दो अलग-अलग तस्वीरें सामने रखी हैं। रीड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस ने 17 में से 9 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला।

रीड़ी में कांग्रेस की यह जीत पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं वर्तमान भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत के क्षेत्र में भाजपा दोनों पंचायत समितियों को मिलाकर 9 सीटों पर सिमट गई। पूर्व माकपा विधायक गिरधारीलाल महिया की पार्टी माकपा ने कुल 3 सीटें हासिल कीं, जबकि आरएलपी के विधायक प्रत्याशी रहे विवेक माचरा की पार्टी ने 7 वार्डों में जीत कर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कर आगामी विधानसभा चुनावों में आरलपी में नई जान फूंक दी है।

दोनों पंचायत समितियों का परिणाम इस प्रकार रहा :-

दलश्रीडूंगरगढ़रीड़ीकुल
कांग्रेस8917
भाजपा639
आरएलपी437
माकपा123

रीड़ी में कांग्रेस को बहुमत मिलने से प्रधान पद का रास्ता साफ नजर आता है, जबकि श्रीडूंगरगढ़ में प्रधान पद के लिए राजनीतिक समीकरण और सदस्यों का समर्थन महत्वपूर्ण होगा।

अब देखना यह होगा कि रीड़ी में कांग्रेस अपने बहुमत को प्रधान पद में कितनी सहजता से बदलती है और श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी तथा माकपा के बीच किस तरह का राजनीतिक समीकरण बनता है।

दोनों पंचायत समितियों के परिणामों ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र की ग्रामीण राजनीति में मुकाबला बहुकोणीय है और आने वाले समय में प्रधान पद के चुनाव इस राजनीतिक तस्वीर को और स्पष्ट करेंगे।

Rajesh Sharma

पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही और बदलाव की आवाज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment