
The Khabar Xpress 19 नवम्बर 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ शहर की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित वार्ड 21 कांग्रेस पार्षद संजय करनाणी, वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण बेरड़ एवं वार्ड 26 के लालसिंह राजपूत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने तीनों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन नारायण कलाणी एवं वाइस चेयरमैन विनोदगिरी गुसाईं भी मौजूद रहे।

इस राजनीतिक घटनाक्रम में वाइस चेयरमैन विनोदगिरी गुसाईं की भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है। उनके प्रयासों के बाद तीनों के भाजपा में शामिल होने को स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
इस दौरान डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंडल महामंत्री मदन सोनी एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भवानी बिक्का, पार्षद पवन उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि ओम नाई, पवन इंदौरिया, विनोद सिंह राजपुरोहित, नरेश राजपुरोहित, हेमराज भादानी, पार्षद रोशन छींपा, गिरिराज आसोपा, पूर्णनाथ सिद्ध, पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया, पार्षद भरत सुथार, सुरेंद्र चूरा, निरनाथ सिद्ध, नोरंग नाथ, मोहन नाथ, पार्षद प्रतिनिधि दलीप सिंह, चांदरतन एवं गोपी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधायक ताराचंद सारस्वत के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल।
नगरपालिका चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद का भाजपा में शामिल होना स्थानीय सियासत में नई चर्चा को जन्म दे रहा है। अब देखना होगा कि इस बदलाव का श्रीडूंगरगढ़ की नगरपालिका राजनीति और दोनों प्रमुख दलों के आगामी राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।



