Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup

श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ जा रही बस में बदले ट्रॉली बैग, बेग में कीमती सामान, मालिक करें संपर्क

एक छोटी सी चूक से बदल गया यात्री का सामान। दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच बीकानेर से चली श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ जा रही बस में हुई घटना, आसिफ तंवर ने सुरक्षित रखा बैग

Published On: November 26, 2026 3:26 PM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ के लोगों से विशेष अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें। हो सकता है कि आपकी एक शेयर किसी यात्री का कीमती सामान उसके असली मालिक तक पहुंचा दे।

The Khabar Xpress 26 नवंबर 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ जाने वाली बस में सफर कर रहे यात्रियों के बीच ट्रॉली बैग बदलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर रवाना हुई बस में एक यात्री गलती से दूसरे यात्री का ट्रॉली बैग अपने साथ रतनगढ़ उतार ले गया।

बताया जा रहा है कि गलत उतारे गए ट्रॉली बैग में कीमती सामान रखा हुआ है। फिलहाल यह बैग आसिफ तंवर के पास सुरक्षित है। अब बैग के वास्तविक मालिक की तलाश की जा रही है, ताकि उनका सामान सही सलामत वापस लौटाया जा सके।

आसिफ तंवर ने की अपील

आसिफ तंवर ने श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ के बीच उक्त समय में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि यदि किसी का ट्रॉली बैग बदल गया है तो वे मोबाइल नंबर 77373 14963 पर संपर्क करें। बैग में रखे सामान की सही पहचान बताने पर वास्तविक मालिक को बैग सौंप दिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ के लोगों से विशेष अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें। हो सकता है कि आपकी एक शेयर किसी यात्री का कीमती सामान उसके असली मालिक तक पहुंचा दे।

Rajesh Sharma

पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही और बदलाव की आवाज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment