Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup

श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी में प्रधान की कुर्सी पर किसका कब्जा ? भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी शह-मात का खेल

रिड़ी की 17 और श्रीडूंगरगढ़ की 19 सदस्यों वाली दोनों पंचायत समितियों में सीधा मुकाबला, माकपा और आरएलपी की भूमिका भी होगी अहम, मंगलाराम गोदारा की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर।

Published On: November 17, 2026 10:37 AM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

क्षेत्र के राजनीतिक विश्लेषकों ने अपना आंकलन जताते हुए चुनावी विश्लेषण करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में से श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए सीधी टक्कर भाजपा-कांग्रेस की ही रहेगी। गांवों से मिल रहे रुझानों के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डो में से भाजपा को 10 से 11 वार्डो में जीत मिलेगी तो कांग्रेस को 8 से 9 सीट पर जीत हासिल होगी और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बनेगा।
विश्लेषकों का कहना है कि रिडी पंचायत समिति में जरूर भाजपा-कांग्रेस को आरएलपी व कॉमरेड से टक्कर मिलने की संभावना है। रिडी पंचायत में भाजपा को 5-7, कांग्रेस को भी 7-8 एवं कॉमरेड व आरएलपी दोनों को मिलाकर 2-3 सीटे आ सकती है।

The Khabar Xpress 17 नवम्बर 2026, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की राजनीति में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी, दोनों पंचायत समितियों में प्रधान की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा होगा या कांग्रेस अपना राजनीतिक दमखम दिखाएगी ? पंचायती राज चुनाव के नतीजे केवल सदस्यों की जीत-हार तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति की दिशा भी तय करेंगे।

रीड़ी पंचायत समिति में 17 और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 19 सदस्य हैं। दोनों जगह भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि माकपा और आरएलपी की मौजूदगी ने चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। इन दलों के पास कितनी सीटें आती हैं और प्रधान के चुनाव में उनकी भूमिका क्या रहती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।

हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव का घटनाक्रम अभी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है। उस चुनाव में भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत की रणनीति के बीच 13 पार्षद जीतने वाली भाजपा ने 15 पार्षदों वाली कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए चेयरमैन पद हासिल किया था। अब पंचायत समिति चुनाव में भी सदस्यों की संख्या के साथ-साथ प्रधान पद के चुनाव में होने वाली राजनीतिक रणनीति और समर्थन का गणित अहम रहेगा।

दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के लिए ये चुनाव राजनीतिक प्रतिष्ठा से जुड़े माने जा रहे हैं। उनके सामने दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान स्थापित करने की चुनौती है। इस बार उन्होंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को पंचायती राज चुनाव से दूर रखकर राजनीतिक मुकाबले को संगठन और समर्थकों के स्तर पर केंद्रित रखा है।

अब निगाहें परिणामों पर

दोनों पंचायत समितियों में किस दल को कितनी सीटें मिलती हैं, कौन निर्दलीय या अन्य दलों के सदस्य निर्णायक भूमिका में आते हैं और प्रधान पद के चुनाव में किसकी रणनीति कामयाब रहती है—इन सवालों के जवाब आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम से मिलेंगे।

फिलहाल श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी की प्रधान पद की कुर्सियां भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई हैं।

चुनावी समीकरणों में नया मोड़

क्षेत्र के राजनीतिक विश्लेषकों ने अपना आंकलन जताते हुए चुनावी विश्लेषण करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में से श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए सीधी टक्कर भाजपा-कांग्रेस की ही रहेगी। गांवों से मिल रहे रुझानों के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डो में से भाजपा को 10 से 11 वार्डो में जीत मिलेगी तो कांग्रेस को 8 से 9 सीट पर जीत हासिल होगी और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बनेगा।
विश्लेषकों का कहना है कि रिडी पंचायत समिति में जरूर भाजपा-कांग्रेस को आरएलपी व कॉमरेड से टक्कर मिलने की संभावना है। रिडी पंचायत में भाजपा को 5-7, कांग्रेस को भी 7-8 एवं कॉमरेड व आरएलपी दोनों को मिलाकर 2-3 सीटे आ सकती है।

हालांकि यह केवल एक्जिट पोल है, आधिकारिक परिणाम नहीं।

राजस्थान पंचायत चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतगणना और 27 नवंबर को प्रधान-उपप्रधान का चुनाव होना है।

अब असली परीक्षा 20 नवंबर को मतगणना और 27 नवंबर को प्रधान के चुनाव में होगी। देखना दिलचस्प होगा कि नगरपालिका की तरह इस बार भी राजनीतिक रणनीति और समर्थन का गणित चुनावी नतीजों से आगे निकलता है या मतदाताओं का जनादेश ही दोनों पंचायत समितियों की सत्ता तय करेगा।

भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र में अपने द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यो के आधार पर जहां दोनों ही पंचायत समितियों पर भाजपा का प्रधान बनने का विश्वास व्यक्त किया है तो कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भी दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रधान बनाने की बात कही है।

Rajesh Sharma

पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही और बदलाव की आवाज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Post

Leave a Comment