Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

लोक भाषाएं काल-कवलित होती जा रही हैं- श्याम महर्षि, राजस्थानी साहित्य के व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा का सम्मान, ‘श्री चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार’ से नवाजे गए

राजस्थानी साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में ख्यातनाम व्यंग्यकार एवं साहित्यकार बुलाकी शर्मा को प्रतिष्ठित ‘श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार समारोह-2026’ में श्री चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Published On: November 16, 2026 11:17 AM
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थानी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय चिंता की बात है कि बहुत तेजी से लोक भाषाएं काल-कवलित होती जा रही हैं। अपनी भाषा को बचाना, लोकतंत्र बचाने जितना ही महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा को बचाने की सुध न तो गूंगी बहरी सरकारें ले रही हैं और न ही आम जनता। बुलाकी शर्मा के लेखन को राजस्थानी में व्यंग्य विधा को प्रतिष्ठा दिलानेवाला बताया।

The Khabar Xpress 16 नवम्बर 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के सभागार में आयोजित समारोह में लब्ध प्रतिष्ठित व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को चुन्नीलाल सोमानी कथा पुरस्कार समारोहपूर्वक प्रदान किया गया। पुरस्कार के अन्तर्गत इकतालीस हजार रुपये की राशि, शाॅल,साफा श्रीफल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थानी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय चिंता की बात है कि बहुत तेजी से लोक भाषाएं काल-कवलित होती जा रही हैं। अपनी भाषा को बचाना, लोकतंत्र बचाने जितना ही महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा को बचाने की सुध न तो गूंगी बहरी सरकारें ले रही हैं और न ही आम जनता। बुलाकी शर्मा के लेखन को राजस्थानी में व्यंग्य विधा को प्रतिष्ठा दिलानेवाला बताया।

पुरस्कार के प्रायोजक उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी ने अपने उद्बोधन में इस बात पर बल दिया कि लेखक लोग अपने लेखन को सोशल मीडिया के मुकाबले में बचाए रख सकें, ऐसा प्रयास करना चाहिए। सोशल मीडिया ने लेखन विधा को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए साहित्यकार डाॅ मदन गोपाल लढा ने कहा कि बुलाकी शर्मा की व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में सुदीर्घ तपस्या कही जा सकती है। उन्होंने समाज के प्रत्येक क्षेत्र की विषमताओं तथा विडरूपताओं को उजागर किया है।

व्यंग्यकार शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जब तक पाठक तैयार नहीं किए जाएंगे, लेखन के समक्ष चुनौतियां बनी रहेंगी। प्रारम्भ में डाॅ चेतन स्वामी ने पुरस्कार समिति की ओर से उपस्थित जनों का स्वागत किया। पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने कहा कि राजस्थानी को आगे बढाने में इनलैण्ड सोमानी परिवार भी अपने प्रयास कर रहा है। लेखकीय वक्तव्य के रूप में बोलते पुरस्कृत साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने अपनी व्यंग्योक्तियों से उपस्थित जनों को गुदगुदाया। आपने कहा कि मेरा लेखन आत्मकथात्मक है, क्योकिं अपनी कमियों को मैं ही नहीं उजागर करूंगा तो कौन करेगा। व्यंग्य की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए।

कार्यक्रम में लाॅयन महावीर माली, डाॅ मदन सैनी, कमल पीपलवा, रूपचंद पारीक, श्रीप्रकाश मुन्ना, रामचन्द्र राठी, श्रीभगवान सैनी, महावीर सारस्वत, शूरवीर मोदी, मनोज डागा, तुलसीराम चौरड़िया, चांदरतन राठी, बाबूलाल लखोटिया, श्रीगोपाल राठी, श्यामसुन्दर लखोटिया, प्रकाश मूंधड़ा, ओम गुरावा, लक्ष्मीदेवी सोमानी, श्याम आर्य आदि गणमान्यजन रहे। समारोह का सुन्दर मंच-संचालन साहित्यकार सत्यदीप ने किया। आभार बजरंग शर्मा ने प्रकट किया।

Rajesh Sharma

पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही और बदलाव की आवाज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Post