The Khabar Xpress 15 अक्टूबर 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में आज 15 अक्टूबर 2026 को इस्कॉन की ओर से ‘हरिनाम की महिमा’ विषयक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। इसमें परम पूज्य भक्त केवल गोपेंद्र कृष्ण स्वामी महाराज प्रवचन करेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत कथा, हरिनाम संकीर्तन, आरती एवं भक्ति नृत्य सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण भक्ति, हरिनाम संकीर्तन एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोड़ना है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं से सहभागिता का आह्वान किया गया है।