श्रीडूंगरगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, निचले इलाके जलमग्न, कालुबास में दो मकान ढहने की सूचना

The Khabar Xpress 31 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज रविवार शाम को हुई बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। पंडित नंदकिशोर छंगाणी ने बताया कि पिछले कई वर्षों में ऐसी मूसलाधार बारिश नहीं देखी। इस बारिश में जहां कस्बे के निचले इलाकों में जलभराव हो गया तो वही बारिश से कई गलियां जलमग्न हो गयी। कस्बे के आडसर बास के वार्ड 33 की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गया।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1D6UkJPPx5

कस्बे के मुख्य बाजार उपजिला अस्पताल एवं बालिका विद्यालय में पानी भर गया। बिग्गाबास की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा जो नम्बर जारी किये गए है वह भी लगातार व्यस्त आ रहा है जिससे पता चलता है कि शहर में हालात विकट है। कस्बे के बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर में भी दीवार तोड़कर पानी घुसने के समाचार मिले है। बिग्गाबास कि अनेक घरों को क्षति पहुंची है।

कालुबास में मकान ढहे

कस्बे के कालुबास वार्ड 1 में कालूरोड पर स्थित खेतीदेवी कानाराम ओड का मकान ढह गया। किसी जनहानि की खबर खबर अभी तक नही मिली है। वार्ड 1 के ही निवासी जीतराम पुत्र माणकचन्द वाल्मीकि का घर भी ढह गया। मोहल्लेवासी सामान निकालने में मदद कर रहे है। सुभाष जावा ने बताया कि जीतराम के घर का मलबा पूरी सड़क पर आगया। आनेजाने का मार्ग अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

देखे वीडियो

https://www.facebook.com/share/r/1CieiJJDVa

सनातन मुक्तिधान में दीवार तोड़कर घुसा पानी

https://www.facebook.com/share/v/19qSEWKias

Leave a Comment