एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचंद सारस्वत करेंगे नवनिर्मित बस स्टैंड का कल लोकार्पण, “हरियाळो राजस्थान” के अंतर्गत होगा वृक्षारोपण

Published on: July 26, 2025

The Khabar Xpress 26 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में विकास की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए, मुख्य बस स्टैंड सहित नगर क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण रविवार प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत नगर उपवन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जायेगा।

इस लोकार्पण समारोह में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत सहित उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कस्बे के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

कार्यक्रम के तहत नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने वाले अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा, जिनसे आमजन को सुविधाएं उपलब्ध होंगी एवं नगर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण सरंक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए नगरवासियों से वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामूहिक भागीदारी से स्वच्छ, हरित एवं विकसित श्रीडूंगरगढ़ के निर्माण में सहयोग की अपील की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment