एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Published on: February 15, 2026

The Khabar Xpress 15 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ की पेयजल आपूर्ति समस्या विकराल रूप ले रही है। कस्बे के चारो मोहल्लों से पेयजल आपूर्ति के सम्बंध में शिकायतें अब आम हो गयी है। सुनने वाला कोई है नहीं। कालुबास के श्याम सोनी, सुरेश सोमानी एवं मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक धनराज बागड़ी ने बताया कि जो पेयजल आपूर्ति हर एक दिन छोड़कर होती थी वो कभी तीन दिनों से तो कभी चार-पांच दिनों से हो रही है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती। राज और प्रशासन दोनों ही आंखे बंद किये बैठे है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सर्दियों में भी टैंकर से पानी मंगवाना पड़ता था अब तो गर्मियां शुरू हो रही है तो क्या हालत होगी। मोमासर बास के राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना देने पर भी हालात नहीं सुधर रहे है। महंगे दामो में पानी से टैंकर हर तीसरे दिन मंगवाना पड़ता है।

गंदे पानी की हो रही सप्लाई

श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार के दुकानदार मनोज सिंधी ने रोष जताते हुए कहा कि चाहे कितनी ही शिकायतें कर दो कोई सुनवाई नही हो रही। सप्लाई में पानी गंदा तो आता ही है लेकिन भयंकर बदबूदार भी होता है। बिग्गाबास के मूलचंद स्वामी ने भी बताया कि विभागीय कर्मचारी सुनवाई ही नही करते।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/r/18Rj7Attfz

श्रीडूंगरगढ़ शहर में लीकेज की शिकायतें आम बात हो गयी है। कोई मोहल्ला ऐसा नहीं है कि वहां लीकेज हो और विभाग ने इसे ठीक भी किया हो। विभाग की नाक के नीचे लीकेज ठीक करने के लिये स्थानीय दुकानदारों ने ना जाने कितनी ही बार कह दिया लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही घुमचक्कर पानी की टंकी के पास ही लीकेज से हजारों लीटर पानी बह रहा है तो शहर की राइजिंग लाइन सद्दु देवी कॉलेज के सामने टूटी हुई पड़ी है। वहीं जलदाय विभाग के हनुमान धोरा ऑफिस के ठीक सामने अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास सर्विस रोड पर ही लीकेज का पानी बहकर सड़क पर पसर रहा है। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि विधायक ताराचन्द सारस्वत के घर से पश्चिम की तरफ पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत के घर के आसपास भी 3-4 लीकेज है। जब यहां के हालात ही बदतर है तो फिर दूसरे आम लोगो की शिकायतों का निपटारा होगा भी कैसे…? मुख्य बाजार घुमचक्कर रोड पर भी पानी व्यर्थ बह रहा है सुनवाई करने वाले कोई नहीं है। सुनने में आ रहा है कि लीकेज ठेकेदार किसी दूसरी जगह का है जो श्रीडूंगरगढ़ आता भी नहीं है ये लीकेज ठीक करने की व्यवस्था उसके कार्मिकों की है जो अमूमन किसी की सुनवाई भी नही करते। हालात अभी बदतर है तो आगे गर्मियों में तो इस शहर का भगवान ही मालिक है।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1DjUepLkim

पूरे श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र का जलदाय विभाग भी सिर्फ दो अधिकारी के भरोसे पर है। श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग में एक एईएन, एक ग्रामीण, रिड़ी, धीरदेसर पुरोहितान एवं शहर के जेईएन की पोस्ट है। लेकिन धीरदेसर पुरोहितान व ग्रामीण की पोस्ट खाली है जिसका चार्ज रिड़ी जेईएन मनीष रावत के पास है। शहर के जेईएन की पोस्ट काफी समय से रिक्त थी जिसपर अभी कुछ दिन पहले ही चार्ज दिया गया है वे भी अभी छुट्टी पर चल रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment