एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए नेचर पार्क में ट्यूबवेल निर्माण का कार्य प्रारंभ, कालूबासवासियों की पेयजल समस्या का भी होगा समाधान

Published on: July 18, 2025

The Khabar Xpress 18 जुलाई 2025। हरियाळो राजस्थान के अंतर्गत कस्बे में वृक्षारोपण महाभियान आरम्भ हो चुका है। गत दिनों कालुबास के नेचर पार्क में विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा सहित विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया था।

आज शुक्रवार को उन्ही वृक्षों के संरक्षण के लिए कस्बे कालूबास स्थित नेचर पार्क में ट्यूबवेल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, भाजयुमो के भवानीप्रकाश तावणियां, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, पार्षद जगदीश गुर्जर व रजत आसोपा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शुभ मुहूर्त में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पंडित पवन उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार से कार्य शुरू करवाया। चेयरमैन मानमल शर्मा ने बताया कि विधायक ताराचन्द सारस्वत के प्रयासों से कालूबास के नेचर पार्क में हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत नगरपालिका की तरफ से ट्यूबवेल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नलकूप निर्माण से कालूबास वासियों की पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि इससे पार्क में हरियाळो राजस्थान के तहत रोपित पौधों को भी पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से पौधों की उचित सार-संभाल हो सकेगी। इस दौरान मूलचंद इंदौरिया, पार्षद लोकेश गौड़, श्यामसुंदर पुरोहित, कन्हैयालाल गुरावा, नवरंगलाल सारस्वत,म हेंद्र पुरोहित भी मौजूद रहे।

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित सहित मोहल्लेवासी ट्यूबवेल निर्माण पूजा अर्चना में सहभागी बने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

नगर निकायों के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, वार्ड आरक्षण की जिम्मेदारी कलेक्टरों को

खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?

निकाय चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के लिए बज रही खतरे की घंटी या सिर्फ चुनावी शोर ?

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

Leave a Comment