एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया उदयपुर में सारस्वत समाज भवन का अवलोकन, हमारा लक्ष्य हैं समाज के हर वर्ग के लिए कल्याण व विकास – सारस्वत

Published on: June 22, 2025

The Khabar Xpress 22 जून 2025। उदयपुर यात्रा प्रवास पर आये श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने चित्रकूट नगर स्थित सारस्वत समाज भवन का अवलोकन कर समाज के पदाधिकारियों व प्रबुद्धजनों की बैठक ली। सचिव विजय सारस्वत ने बताया कि स्व. सुन्दरसिंह भंडारी चैरिटीबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विधायक ताराचंद सारस्वत, उनकी अर्धांगिनी नर्मदा देवी सारस्वत पुत्र राजेश सारस्वत ने सारस्वत समाज उदयपुर के अध्यक्ष महर्षि सारस्वत व संरक्षक सत्यनारायण जोशी तथा समाज के पदाधिकारियों के सानिध्य में सारस्वत भवन का अवलोकन कर, समाज के विकास तथा भवन पर नव निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी की कुशलक्षेम पूछी व समाज परिसर में स्थिति हनुमान व गणपति मंदिर में दर्शन कर सभी की खुशहाली की कामना की।उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य हैं समाज के हर वर्ग के लिए कल्याण व विकास है। समाज प्रगतिशील होगा तो जिले व राज्य के साथ साथ सम्पूर्ण राष्ट्र का समग्र विकास सुनिश्चित होता है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, संरक्षक सत्यनारायण जोशी,के आर सारस्वत, उद्योगपति हितांशु कौशल, पूनम कौशल, हिमांशी शर्मा, आलोक उपाध्याय, संतोष शर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, अशोक सारस्वत, विजय ओझा, सुरेश सहित अनेक पदाधिकारी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

ट्रॉमा सेंटर प्रदर्शन- धरना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, वार्ता बेनतीजा, आंदोलनकारियों ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, देखे वीडियो..

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

Leave a Comment