मुंबई में \”शिक्षा सारथी पुरस्कार\” से सम्मानित गोवर्धनसिंह राजपुरोहित ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

The Khabar Xpress 16 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के व्यवसायी जहां अपनी मातृभूमि के कर्ज़ को नहीं भूलते वहीं वे अपनी कर्मभूमि में भी नित नई व्यावसायिक बुलंदियों को प्राप्त कर रहे है। श्रीडूंगरगढ़ के नजदीकी गांव भोजास के जाएं जन्मे गोवर्धन सिंह राजपुरोहित अपनी जन्मभूमि के विकास के लिए हरदम प्रयासरत रहते है। उनके द्वारा गांव में कई सामाजिक कार्य किये गए है। देश की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात मुंबई में राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन के वार्षिक अधिवेशन में कोलकाता प्रवासी श्रीडूंगरगढ़ के भोजास निवासी गोवर्धनसिंह राजपुरोहित को शिक्षा सारथी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

\"\"

राजपुरोहित को यह पुरस्कार जयपुर में राजपुरोहित समाज के बालिका छात्रावास के निर्माण हेतु उनके द्वारा दिए गए आर्थिक सहयोग एवं उनकी सामाजिक गतिविधियों के लिये प्रदान किया गया। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी विकास राजपुरोहित, जोधपुर हाई कोर्ट के न्यायाधीश मुकेशसिंह राजपुरोहित, समृद्धि फाउंडेशन के अध्यक्ष हुकम सिंह राजपुरोहित मुंबई व अन्य सामाजिक प्रबुद्धजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Comment