एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बिग्गाबास वासियों ने जताया रोष, पेयजल समस्या का नहीं हो रहा निस्तारण

Published on: June 9, 2025

The Khabar Xpress 09 जून 2025। कस्बे की पेयजल आपूर्ति की अनियमितता के कारण वार्डवासियों में रोष है। पेयजल समस्या को लेकर पूर्व पार्षद एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संगठन महामंत्री मूलचंद स्वामी ने बताया कि भयंकर गर्मी के मौसम में शहर का जनमानस पेयजल को लेकर त्रस्त है और उपभोक्ता पानी को लेकर रोजाना विभाग को अवगत करवा रहे है एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। स्वामी ने आरोप लगाया कि विभाग के कनिष्ठ अभियंता तो उपभोक्ताओं का फोन उठाने की जहमत नहीं उठाते हैं। स्वामी ने बताया कि कस्बे के वार्ड संख्या 23 व 24 में गत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।यहां गौरवपथ रोड़ की पुरानी पाइप लाइन की जलापूर्ति तो ज्यादातर बिना प्रेशर की रहती है। जिससे वार्डवासियों को आये दिन महंगे भाव में पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे हैं। विभाग द्वारा जलापूर्ति का कार्य किसी ठेकेदार को दे रखा है जो समुचित ध्यान नहीं दे रहा है। जलापूर्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए ठेकेदार द्वारा लगाए गए लाइन मेन यह कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं कि ट्यूबवेल खराब है और पानी की टंकी खाली है। वार्डवासियों हरिप्रसाद बासनीवाल, रामचन्द्र छापोला, गोपाल भार्गव, नेमीचंद प्रजापत, बजरंग सिंह चौहान, मनीष कुमार, गंगाराम सिखवाल, राहुल मोदी, मुरली प्रजापत, रेवंत नाई, लक्ष्मीनारायण तावनियां ने पेयजल समस्या को लेकर रोष जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

Leave a Comment