एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हनुमान धोरा पर नए ट्यूबवेल की खुदाई शुरू, कस्बे की पेयजल समस्या के निस्तारण के लिये दृढ़ संकल्पित हूं- विधायक सारस्वत

Published on: June 7, 2025

The Khabar Xpress 07 जून 2025। पिछले काफी समय से पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बेवासियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज हनुमान धोरा पर नए ट्यूबवेल की मशीन लगाई गई जिसका उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। पीएचईडी के एईएन कैलाश वर्मा ने बताया कि इस ट्यूबवेल के तुरंत बाद ही वहीं पास में ही एक ट्यूबवेल ओर खुदवाया जाएगा। इसके अलावा तीसरा ट्यूबवेल वनविभाग की तरफ सेसोमूं स्कूल के पीछे बनाया जाएगा जिससे कालुबास में पेयजल आपूर्ति संकट दूर किया जाएगा। विधायक सारस्वत ने कहा कि वे लगातार प्रयासरत हैं कि शहर की पेयजल समस्या का निस्तारण किया जाए। अस महीने में ही तीन ट्यूबवेल बनाये जायेंगे। इसके अलावा नए बूस्टर और मोटर भी जरूरत की जगह बनाये जायेंगे। इस दौरान पीएचईडी जेईएन साधना मीणा, देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, शहर भाजपा अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर महामंत्री मदन सोनी, भाजपा पार्षद रामसिंह जागीरदार, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, सांवरलाल सारस्वत, झंझेऊ सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह तंवर, रोशन अली छींपा, महेंद्र सिंह राजपूत, ओमसिंह, भगतसिंह तिवाड़ी, श्याम सारस्वत, भागीरथ सुथार, पवन इंदौरिया, श्रीभगवान सिखवाल, नंदकिशोर स्वामी, भवानीशंकर तावणियाँ, सुधीर व्यास, नोरंग सारस्वत सहित अन्य मौजूद रहे।

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/v/1HyJsGKEtS

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment