एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक की कोशिशों पर ठेकेदार की नाफरमानी, व्यर्थ बह रहा कस्बेवासियों के हक़ का पानी, देखे वीडियो…

Published on: May 31, 2025

The Khabar Xpress 31 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत और विभाग के अधिकारी कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन जब तक सही तरीके से मोनिटरिंग नहीं होगी नुकसान आमजन को ही भुगतना पड़ेगा। इस भीषण गर्मी में जब पूरा कस्बा पानी के लिए त्राहिमाम कर रहा है और विधायक के द्वारा लगातार पेयजल समस्या सुधारने के आदेश दिए जा रहे है तब भी स्थानीय ठेकेदार द्वारा नाफरमानी की जा रही है। विधायक की लाखों कोशिशो के बाद भी शहर की पेयजल समस्या में कोई सुधार नही हो पा रहा है तो इसका मुख्य कारण है ठेकेदार द्वारा लापरवाही। सेसोमूं के पीछे वन विभाग की भूमि पर बने दोनों ट्यूबवेल से आम नागरिकों के हक़ का पानी व्यर्थ बह रहा है। एक ट्यूबवेल की राइजिंग लाइन लीकेज है जिसमे से पानी अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही बह रहा है तो दूसरे ट्यूबवेल पर जॉइंट ही लीक हो रखा है जिससे धोरों की धरती पर तालाब से बन गया है। जहां विधायक आमजन को पानी आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके उस कोशिश में लगे हुए है तो ठेकेदार की लापरवाही इन कोशिशों पर ही पानी फेर रही है। जबकि विभाग के कार्मिकों एवं जवाबदारों द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब पानी ही व्यर्थ बह रहा है तो अंज की प्यास बुझेगी कैसे….?

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/v/1DsZsK3Mnn

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment