एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गणतंत्र दिवस 2025- क्या आप जानते हैं झंडा फहराने और ध्वजारोहण में अंतर ?

Published on: January 26, 2025

The Khabar Xpress 26 जनवरी 2025। देशभर में आज गणतंत्र दिवस की मनाया जा रहा है। यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन हर एक भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है। 26 जनवरी का दिन कई मायनों में खास है, क्योंकि यह दिन हमारे गणतंत्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में आज के दिन को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि आज ही के दिन देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी।

इसी खास मौके का जश्न मनाने के मकसद से हर साल आज ही के दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आज के दिन देशभर में जश्न का माहौल रहता है। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस दिन परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसके अलावा देश के राष्ट्रपति इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। हालांकि, लोग अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति क्यों झंडा फहराते हैं और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण क्यों करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे। साथ ही जानेंगे कि झंडा फहराने और ध्वजारोहण में क्या अंतर होता है ?

क्या होता है झंडा फहराना ?

देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इसका मतलब है कि भारत को गणराज्य बने 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके के लिए देशभर में जोरों-शोरों से तैयारियां की गयी हैं। हर साल की तरह आज भी 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। झंडा फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज को पोल से ऊपर की तरफ बांधा जाता है और फिर राष्ट्रपति रस्सी खींचकर झंडा फहराते हैं।

ध्वजारोहण में क्या होता है ?

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया जाता है, जो झंडा फहराने से काफी अलग होता है। 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली के लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। ध्वजारोहण झंडा फहराने से अलग होता है। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर की तरफ खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है।ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि जब हमारा देश गुलामी से आजाद हुआ था, तो उस समय अंग्रेजी सरकार का झंडा उतारकर हमारे राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर चढ़ाया था। यही वजह है कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडे को ऊपर की तरफ चढ़ाया जाता है और फिर फहराते हैं।

गणतंत्र दिवस पर इसलिए राष्ट्रपति फहराते हैं तिरंगा

अब दूसरा सवाल जो अक्सर लोगों के मन में आता है, वह है कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति और 15 अगस्त को प्रधानमंत्री क्यों झंडा फहराते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब 15 अगस्त, 1947 में देश आजाद हुआ था, तो प्रधानमंत्री ही उस समय देश के मुखिया थे। इसलिए तत्कालिन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ध्वजारोहण किया था।

वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर जब 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ, तो उस समय डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति पद की शपथ ले चुके थे और इसलिए वही देश के संवैधानिक प्रमुख थे। ऐसे में उन्होंने पहले गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था। तब से लेकर आज तक यही परंपरा चली आ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment