एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अजेय योद्धा के बलिदान दिवस पर भिड़ेंगे खेल योद्धा, क्षेत्र में होगा 25 दिसम्बर को भव्य आयोजन

Published on: December 17, 2024

The Khabar Xpress 17 दिसम्बर 2024। अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल का 261वां बलिदान दिवस आगामी 25 दिसम्बर को मनाया जायेगा। महाराजा सूरजमल के 261वें बलिदान दिवस पर 5th नेशनल शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज होटल गंगा रिसोर्ट जयपुर जोधपुर बायपास बीकानेर में होगा। जाट महासभा की युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री नीरू चौधरी ने बताया कि इस जाट महाराजा के सामने मुगल थर थर कांपते थे। राजस्थान के भरतपुर के संस्थापक सूरजमल जाट की वीरता की कहानियां आज भी गर्व के साथ जाट समाज सुनता और सुनाता है। आजीवन अजेय रहे महाराजा सूरजमल जाट ने करीब 80 युद्ध लड़े थे और सभी युद्धों को जीतकर वीरता की मिसाल कायम की थी।

महाराजा सूरजमल कुशल योद्धा थे। अहमद शाह अब्दाली जब चौथी बार भारत को लूटने आया था, तो उसने महाराजा सूरजमल जाट से भी समर्पण को कहा था लेकिन बदले में खुद को रेगिस्तान का शासक बताते हुए सूरजमल ने एक पत्र लिखा। इस पत्र में पूछा गया था कि इतना बड़ा राजा अब एक गरीब इलाके के शासक से लड़ेगा क्या ? उन्होंने कहा था कि वो अहमद शाह अब्दाली के प्रस्ताव को अपनाकर उनके साथियों का सम्मान कम नहीं होने देंगे और आत्म समर्पण नहीं करेंगे।

बिना सोचे विचारे कुछ ना करने और बोलने वाले महान जाट महाराजा सूरजमल जाट को भारत का प्लेटो (प्राचीन यूनानी दार्शनिक) और जाट समुदाय का ओडीसियस यानि की (प्राचीन ग्रीक राजा और होमर की पुस्तक ‘इलियद’का किरदार) भी कहा जाता रहा है।
नीरू चौधरी ने कहा कि “राजा झुके, झुके मुगल अंग्रेज, झुका गगन सारा। सारे जहां के शिश झुके, झुका न कभी सूरज हमारा।”

प्रतियोगिता में शामिल होगी अनेक राज्यो की टीमें

नीरू चौधरी ने बताया कि 25 दिसम्बर को होने वाले इस शानदार अंतर्राज्यीय आयोजन में देश-प्रदेश की टीमें हिस्सा लेगी और कई नामी-गिरामी खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन होगा विशाल, 10 टीमें कर रही राज्यों में प्रचार

नीरू चौधरी ने बताया कि आयोजन को भव्य और विशाल बनाने के लिए 10 अलग अलग टीमें बनाकर राजस्थान ही नहीं अपितु देश के अनेक राज्यो में प्रचार के लिये निकली हुई है। बीकानेर ही नहीं वरन सम्पूर्ण प्रदेश में ये आयोजन अपनी अलग छाप छोड़ी ऐसा हम सव्ही का प्रयास रहेगा।

जाट महासभा की युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष नीरू चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल के जीवन चरित्र से हर हिंदुस्तानी को वीरता, साहस, निडरता के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा मिलती है। और उनके जीवन चरित्र से हम सभी को सीख लेनी चाहिए कि हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना करें और उनके वैचारिक मूल्यों को आज के युवा वर्ग में फलीभूत करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment