एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

7 नवम्बर को श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान सुप्रसिद्ध तबलावादक परमेश्वर कत्थक को

Published on: November 5, 2024

The Khabar Xpress 05 नवम्बर 2024। गुणीजन सम्मान समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ की ओर से 7 नवम्बर 2024 को श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान समारोह होगा। संयोजक डॉ चेतन स्वामी ने बताया कि श्री जसवंतमल राठी संगीत भूषण सम्मान विगत वर्षों में क्षेत्र के ख्यातनाम कलाकारों को दिया जा चुका है। गुणीजन सम्मान समारोह समिति पिछले वर्षों में यह सम्मान सागरमल भाटी, भंवरलाल स्वामी, मोहम्मद रमजान, पप्पू मारू को प्रदान कर चुकी हैं।इस बार यह सम्मान प्रसिद्ध तबलावादक श्री परमेश्वर कत्थक को प्रदान किया जाएगा। परमेश्वर ने बहुत बड़े गायकों के साथ संगत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया है। राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के प्रांगण में प्रातः 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कोषाधिकारी बजरंग शर्मा और समारोह अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता श्रीगोपाल राठी होंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक समाजसेवी गौरीशंकर राठी सहित कस्बे के गणमान्यजनों की उपस्थिति रहेगी। समिति के अध्यक्ष महावीर माली ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रो में विशिष्ट योग्यजनों का सम्मान समिति द्वारा किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment