एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

15 अक्टूबर से आवेदन शुरू, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नई भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

Published on: October 11, 2024

The Khabar Xpress 11 अक्टूबर 2024। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मूल्यांकन विभाग में अनुसंधान सहायक ( रिसर्च असिस्टेंट) के 26 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में आयोग सचिव ने बताया कि यह आगामी दिनों में सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

देखें पूरी डिटेल्स- यहां क्लिक करें

RAS एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती- 2024 के लिए आवेदन जारी

इससे पूर्व, आयोग की RAS एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती- 2024 के लिए आवेदन जारी हैं। अब तक करीब 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी फॉर्म भर चुके हैं। अभी अंतिम आवेदन तिथि में करीब 12 दिन बाकी हैं। इस लिहाज से आवेदनों की संख्या 7 लाख अथवा उससे ज्यादा पहुंच सकती है। आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024 के आवेदन 19 सितंबर से भरने शुरू हुए। ऑनलाइन आवेदन 18 अक्टूबर को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। सचिव रामनिवास ने बताया कि राज्य सेवा में 346 और अधीनस्थ सेवा में 387 पद (कुल 733) शामिल किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को होगी। आयोग सिलेबस भी जारी कर चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

Leave a Comment