एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सेवा केंद्र में पर्युषण महापर्व के चतुर्थ दिवस को वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया

Published on: September 4, 2024

The Khabar Xpress 04 सितंबर 2024। पर्युषण महापर्व के चतुर्थ दिवस को वाणी संयम दिवस के रूप में श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र में मनाया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका शासनश्री साध्वी कुंथुश्र ने उपस्थित श्रावक श्रविका समाज को वाणी संयम की महत्ता बताते हुए फरमाया की5 मौन सोना है । 12 वर्ष मौन करने से व्यक्ति को सिद्धि प्राप्त हो सकती है।
मौन से ऊर्जा का संचार होता है। मौन विश्राम है। हर समय मौन करना संभव नहीं है, बोलना भी आवश्यक है। कब बोलें, कैसे बोलें, कितना बोलें इन सब का प्रशिक्षण अवश्य लें। साध्वी ने समझाते हुए कहा कि हर व्यक्ति तीन फैक्ट्री अवश्य खोलें; मस्तिष्क में आइस फैक्ट्री, जुबान में शुगर फैक्ट्री और हृदय में लव फैक्ट्री ताकि लड़ाई झगड़े से बचा जा सके।
कार्यक्रम में साध्वी सरसप्रभा ने “मधुर भाषी बनना होगा” गीत का सुमधुर संगान किया। साध्वी ललितरेखा और सुमंगलाश्री ने वाणी संयम दिवस पर अपने सारगर्भित विचार रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment