एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

एक माह से बन्द ट्यूबवेल को विधायक ताराचन्द सारस्वत ने करवाया दोबारा शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार

Published on: August 2, 2024

The Khabar Xpress 02 अगस्त 2024। उपखण्ड के सेरूणा गांव के साईं बास में अचानक मोटर पाइप गिरने से बन्द हुए ट्यूबवेल पर विधायक ताराचन्द सारस्वत ने संज्ञान लेते हुए इसको ठीक करवा कर दोबारा शुरू करवाया। सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीरसिंह ने बताया कि गत एक माह पहले साईं बास में ट्यूबवेल में अचानक मोटर पाईप गिरने से बन्द हो गया था। ग्राम वासियो ने विधायक ताराचंद सारस्वत को गत सप्ताह इस समस्या से अवगत करवाया गया था। जिस पर विधायक महोदय ने सज्ञान लेते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को साईं बास के ट्यूबवेल में नई मोटर, केबल, व नए पाईप डलवाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार 1 अगस्त को जलदाय विभाग ने नया सामान पहुंचाकर इसे चालू करवा दिया है। सेरूणा सरपंच मंजू कंवर ने विधायक ताराचन्द सारस्वत का आभार प्रकट किया है। ग्रामीण खेताराम साई, हनुमान सारस्वत, रेखाराम साईं, मोहन खाती, रतनलाल सारस्वत, मदनलाल साईं, रणवीर सिंह एडवोकेट ने सहित सभी ग्रामीणों ने विधायक महोदय का आभार जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment