एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

भारतीय संविधान व्यापार करने और जीवन जीने की आजादी देता है, कोई भी सरकार किसी भी तरह से बाध्य नहीं कर सकती: संगीता राठी

Published on: July 25, 2024

The Khabar Xpress 25 जुलाई 2025। अनुच्छेद 19 भारतीय संविधान, व्यापार करने की आज़ादी और अनुच्छेद 21 जीवन जीने की आज़ादी देता है। कोई राज्य व्यक्ति को बाध्य नहीं करता कि वो अपनी फर्म/दुकान का नाम क्या रखे। उत्तरप्रदेश में जो भी किया गया है और जिसे उत्तराखंड सरकार ने फ़ॉलो किया है, वह संविधान विरोधी है। उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार हमारे देश की गंगा-जमुनी संस्कृति की को कमज़ोर करने पर तुली हुई है और जो हमारे देश की अनेकता में एकता की माला है उसको बिखेर देना चाहती है।
यह सही है कि आज मुस्लिम अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पिछड़े हुए हैं, फिर भी हमारी बहुत कुछ आवश्यकताओं की पूर्ति इनके बिना अधूरी है। गाड़ी का पंचर निकालने से ले कर, गद्दों/रज़ाइयों की भराई, किसानों के कृषि औज़ार, बढ़ई का कार्य, पेंटर/कारपेंटर का कार्य, वेल्डिंग, गाड़ियों का मिस्त्री आदि बहुत से ऐसे छोटे-मोटे कार्य है जिनको ले कर हम इन पर निर्भर हैं और जो पढ़ लिख गये वह भी देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। राजनीति से लेकर, स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग सेवा के साथ हमारी और देश की सेवा के लिए सरहद पर डटे हुए है। देश की आज़ादी के बाद डॉ. ज़ाकिर हुसैन ने राजनीति में, डॉ. अबुल कलाम (मिसाइल मैन), यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार अभिनय में, संगीत में मोहम्मद रफ़ी, आदि ने देश के नाम का परचम पूरे विश्व में फहराया है। आज विडम्बना देखो की भाजपा हमारे देश की इस गंगा-जमुनी संस्कृति को तार-तार करने पर तुली हुई है और बांटने का प्रयास कर रही है।
हमारे देश के माननीय सर्वोच्च न्यायालय, जिसने आदेश दिया कि दुकानदारों को पहचान बताने की ज़रूरत नहीं है, वह यह बता सकते हैं कि वह किस तरह का भोजन बना रहे हैं, शाकाहारी या मांसाहारी। वैसे देखा जाये तो भोजन किसी भी क़िस्म का हो,जो जैसा खाना पसन्द करे खा सकता है। हमें देखना यह है कि उक्त भोजन में कैलोरी कितनी है और न्यूट्रान्स आदि कितना है, जो हमारे लिए स्वास्थ्य वर्धक हो। किसने बनाया या कौन बेच रहा है ? यह कोई मायने नहीं रखता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment