एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ने आईआईटी में सफल होकर किया क्षेत्र को गौरवान्वित, ऐसा करने वाली पहली छात्रा

Published on: July 18, 2024

The Khabar Xpress 18 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ के युवा छात्र और छात्राएं सफलता के नित नए आयाम स्थापित कर रहे है। नीट, आईआईटी, एनआईटी, आरएएस सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में क्षेत्र के युवा अपना पार्क फहरा रहे है। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ने आईआईटी में सफल होकर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। कस्बे के कृषि विभाग में कार्यरत सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू की पुत्री नंदिनी मारू का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT) में चयन हुआ है। नंदिनी ने NTA द्वारा आयोजित JEE एडवांस 2024 की परीक्षा में AIR 5616वीं रेंक हासिल की है। श्रीडूंगरगढ़ और पूरे कस्बे को गौरवान्वित करने वाली खबर ये है कि नंदिनी का चयन एयरोस्पेस ब्रांच में हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरोस्पेस ब्रांच में चयन होने वाली कस्बे की ये प्रथम छात्रा है। नंदिनी मारू श्रीडूंगरगढ़ के खाटी नेता पूर्व विधायक श्री किसनाराम नाई की पड़दोहिती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

विधायक लिखी गाड़ी में आये युवकों ने की मारपीट, तीन नामजद सहित अन्यो पर मुकद्दमा दर्ज़

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ बने बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, बीकानेर जिले से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment