एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आचार्यश्री महाश्रमण “दीक्षा कल्याण महोत्सव” का समापन समारोह 22 मई को

Published on: May 21, 2024

The Khabar Xpress 21 मई 2024। तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारहवें अनुशास्ता युगप्रधान और महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण जी के संयम जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय मालू भवन में “दीक्षा कल्याण महोत्सव” मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मनोज पारख ने बताया कि आचार्यश्रीके दीक्षा जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष मनाए जा रहे “दीक्षा कल्याण महोत्सव” का समापन समारोह बुधवार 22 मई को गरिमामय भव्य रूप में मनाया जाएगा। पारख ने बताया कि ये समारोह शासनश्री साध्वीश्री कुंथुश्री जी के सान्निध्य में सेवा केंद्र मालू भवन में सुबह 9 बजे से आरम्भ होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, विशिष्ट अतिथि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ चेतन स्वामी होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment