एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कांग्रेस प्रदेश सचिव मीणा ने लिया चुनावी फीडबैक, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, मीणा समाज ने किया स्वागत

Published on: November 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने प्रदेश पदाधिकारियों को राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में भेजकर कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने के साथ साथ चुनावी अभियान की जानकारी ले रहे है और अपने अनुभव से कार्यकर्ताओ में नया जोश भर रहे है। इसी कड़ी में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार मीणा श्रीडूंगरगढ़ आये और कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा के समर्थंन में बूथ कार्यकर्ताओं से मिले। मीणा ने बूथ प्रबंधन के विषय मे कार्यकर्ताओ को बताते हुए कहा कि बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाकर अपने प्रत्याशी को विजय बनाना है।इस दौरान उनके जयराम भामू ब्लॉक उपाध्यक्ष, कैलाश वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने प्रदेश प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने इस अवसर पर उपस्थित सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों, वार्ड पंचों तथा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए बूथ विजय की बात कही। इस दौरान बीकानेर जिला देहात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य विजयराज सेवग, ओबीसी ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश प्रजापत, लालचंद नाई पूर्व सरपंच, रामेश्वर उपनी सरपंच, अमराराम गांधी सरपंच ठुकरियासर, जेठाराम मेघवाल पूर्व सरपंच बीरमसर, सहीराम नायक सरपंच जेतासर, सहीराम जाट, प्रकाश दुषाद, आशीष सेवग, सद्दाम कायमखानी, भागीरथ जाखड़ ठुकरियासर, लिखमीसर से रामचंद्र रोड़, मांगीलाल रोड़, लूणाराम जाखड़, कालूराम गर्वा, पेमाराम, शिवलाल नाई आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

सचिव मीणा का मीणा समाज ने किया अभिनन्दन

प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रवण मीणा का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर मीणा सन्यास आश्रम मे मीणा समाज और राष्ट्रीय छात्र मीणा महासभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष अमित कुमार मीणा के नेतृत्व मे माला पहना कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के नन्दलाल मीणा, बाबूलाल मीणा, रामनिवास मीणा, रवि मीणा, सुखराम मीणा, ललित मीणा, धनराज मीणा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओ भी मौजूद रहे।
छात्र संगठन एनएसयूआई के तहसील अध्यक्ष मनीष सायच, इकराज, बिलाल और शिवलाल शर्मा ने भी प्रदेश सचिव का स्वागत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment