एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सर्दियों में खतरनाक हो सकता है निमोनिया, बच्चों के लिए कितना हानिकारक और कैसे करें बचाव..?

Published on: November 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 नवम्बर 2023। बच्चों में निमोनिया होने की ज्यादातर संभावना सर्दियों में रहती है। एक तरह से ये फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है जो अधिकतर वायरस, बैक्टीरियल और फंगस की वजह से होता है। जब किसी बच्चे की बॉडी में निमोनिया के कीटाणु अंदर आते हैं तो उनके शरीर की इम्यूनिटी उन कीटाणुओं से लड़ नहीं पाती‌ है और बच्चों में निमोनिया की बीमारी हो जाती है। खासतौर पर सर्दियों में बच्चों की हेल्थ पर खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, निमोनिया होने पर उपचार के बाद बच्चा 8 से 10 दिनों में सही हो जाता है।

बच्चों में निमोनिया के लक्षण

  • खांसी ज्यादा होना
  • सांस लेने में परेशानी
  • तेज बुखार होना
  • ज्यादा थकान रहना
  • भूख न लगना
  • ठंड और पसीना आना
  • उल्टी और लूज मोशन

बच्चों को निमोनिया क्यों होता है

  • समय पर जरूरी टीके न लगना
  • बैक्‍टीर‍िया या वायरस के इंफेक्शन के कारण
  • बच्‍चे की सांस की नली में परेशानी होने पर भी न‍िमोन‍िया हो सकता है।
  • सामान्‍य से कम वजन वाले बच्चों में न‍िमोन‍िया हो सकता है।

न‍िमोन‍िया से बचाने के उपाय

  • इम्यूनाइजेशन (Immunization)
  • न्यूमोकोकस वैक्सीन (Pneumococcal Vaccine)
  • न्यूट्रिशन (NUTRITION)
  • धूम्रपान न करें (Avoid Smoking)
  • साफ-सफाई का ध्यान रखना (Hygiene)

पेरेंट्स अपने बच्चे के कपड़ों की सफाई का ध्यान रखें। सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचें। उन्हें खूब पानी पीने की सलाह दें और सबसे अहम बात धूम्रपान करने वाले को घर या बच्चों के आस-पास स्मोकिंग करने से बचना चाहिए। 

इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment