एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान विधानसभा चुनाव: एक सीट ऐसी भी जहाँ पति-पत्नी होंगे आमने – सामने

Published on: November 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 नवम्बर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार एक मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। चुनाव का रोमांच चरम पर है। राजस्थान की एक विधानसभा सीट ऐसी भी है जहाँ पर पति-पत्नी आमने सामने चुनाव लड़ेंगे। यह मुकाबला सीकर जिले की दांतारामगढ़ विधानसभा सीट पर होगा। रीटा सिंह जहां यहां पर जेजेपी पार्टी का दामन थामकर चुनाव मैदान में डटी हैं। वहीं उनके पति एवं वर्तमान कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र सिंह ने भी कांग्रेस से ताल ठोक दी है।

पति-पत्नी की राजनीतिक राहे अलग हो गई थीं
साल 1995 में रीटा चौधरी ने पहली बार दांतारामगढ़ पंचायत समिति से सदस्‍य का चुनाव जीता था। फिर प्रधान का चुनाव दो वोटों से हार गईं। साल 2010 में सीकर जिला परिषद सदस्‍य का चुनाव लड़ा और 2015 तक सीकर की जिला प्रमुख रहीं। साल 2014 में सचिन पायलट के पीसीसी चीफ रहते रीटा सिंह ने कांग्रेस प्रदेश सचिव का पद संभाला। अभी वर्तमान में रीटा सिंह को जेजेपी ने राजस्‍थान में महिला मोर्चा अध्‍यक्ष बनाया है। राजनीतिक घराने में शादी होने के कारण रीटा सिंह भी राजनीति में सक्रिय रही। लेकिन बाद में पारिवारिक मतभेदों के चलते पति और पत्नी की राजनीतिक राहें अलग हो गईं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 से पति और पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। मामला ज्यादा बढ़ा तो रीटा सिंह ने पिछले दिनों जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। उसके बाद जेजेपी ने रीटा को पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष बना दिया था। यह उसी समय लगभग तय हो गया था कि रीटा सिंह दांतारामगढ़ से चुनाव लड़ेंगी।

रोचक हुआ चुनावी मुकाबला
वीरेन्द्र सिंह ने भी टिकट की घोषणा हुए बिना नामांकन दाखिल कर दिया था। कांग्रेस ने 4 नवम्बर की अर्धरात्रि में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वीरेंद्र सिंह के नाम की घोषणा कर दी। नामांकन के बाद ही यह तय हो गया था कि यहां पति और पत्नी के बीच मुकाबला होगा। दांतारामगढ़ वो इलाका है जहां से पूर्व सीएम एवं उपराष्ट्रपति रहे बीजेपी के दिग्गज नेता भैरों सिंह शेखावत भी चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन इस बार यहां पति और पत्नी के आमने सामने होने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment