एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ऐतिहासिक जनसैलाब के साथ लूणकरणसर से स्वतंत्र प्रत्याशी प्रभुदयाल सारस्वत ने दाखिल किया नामांकन…

Published on: November 3, 2023

द खबर एक्सप्रेस 03 नवम्बर 2023। बीकानेर जिले की सबसे हॉट सीट समझी जाने वाली लूणकरणसर विधानसभा का दिन आज ऐतिहासिक रहा। आज लूणकरणसर से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा और स्वतंत्र प्रत्याशी प्रभुदयाल सारस्वत ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

आमजन ने बताई ऐतिहासिक भीड़…

लूणकरणसर में जब शहीद भगत सिंह स्टेडियम में स्वतंत्र प्रत्याशी सारस्वत के पक्ष में लोगो का हुजूम आने लगा तो एक बारगी ये लगने लगा था कि कहीं कई बिग्गा में फैला ये स्टेडियम ही छोटा न पड़ जाये। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव ढाणी से नागरिको का जत्था स्टेडियम की तरफ जा रहा था। लोगो का कहना है कि आज तक के इतिहास में इतनी बड़ी नामांकन सभा और रैली न हुई और ना ही सुनी थी। जिधर देखो सिर्फ प्रभुदयाल सारस्वत के समर्थक ही दिख रहे थे।

प्रभुदयाल सारस्वत ने आये हुए सभी नागरिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि जब ये सभी नेता जितने और हारने के बाद अपने घरों में बैठ गए थे तब मैं पूरे पांच सालों तक आपके बीच मे रहा हूं। मेने आप सभी के बीच कभी भी खुद को अकेला नही समझा है।

प्रभुदयाल सारस्वत के साथ रफीक मालावत, नरेश बिश्नोई, इतिहास गौड़, लक्ष्मीनारायण ओझा, देवीगर, सुनील डागा, रेवंतराम कुकणा, अखा राम मेघवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment