एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

“मोगेम्बो खुश हुआ” चुनाव आयोग की नई पहल

Published on: October 31, 2023

द खबर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। भीलवाड़ा जिले में अधिक- अधिक वोटर मतदाता केंद्रों तक आएं इसके लिए चुनाव आयोग ने यहां अनूठी पहल शुरू की है। चुनाव आयोग ने एक पोस्टर जारी किया है और इस पोस्टर में बॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म के चर्चित डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में विलेन का किरदार निभा रहे एक्टर अमरीश पुरी का डायलॉग मोगैंबो खुश हुआ काफी चर्चित हुआ था। इसी की तर्ज पर चुनाव आयोग ने अपने पोस्टर में लिखा, ‘आपने वोट किया ! मोगेम्बो खुश हुआ ! मतदान दिवस 25 नवंबर 2023′

चुनाव आयोग यहां आम जनता को लगातार मताधिकार के इस्तेमाल के लिए उत्साहित कर रहा है। इसी तरह के एक अन्य पोस्टर में यहां फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म के एक डायलॉग एक चुटकी सिन्दूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू… के तर्ज पर एक वोट की कीमत तुम अब पहचानो रमेशा बाबू…..लिखा गया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का नाम ओम शांति ओम था। एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है, ‘आज मतदान दिवस हैं, इसलिए मेरे करण- -अर्जुन जरूर आएंगे।’

एक अन्य पोस्टर में लिखा गया, ‘वोट तो वोट होते हैं.. छोरा देवे या छोरी। 25 नवंबर 2023 को अपने बहुमूल्य मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।’ राजस्थान में विधानसभा चुनाव में एक महीने से कम का वक्त बचा है। 25 नवंबर को यहां वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर देंगे। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। भीलवाड़ा में कई जगह लगे इस तरह के मजेदार पोस्टरों की काफी तारीफ भी हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment