एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, डेढ़ किलो के करीब सोने व हीरो के आभूषण किये जब्त

Published on: October 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 27 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता के दौरान पुलिस द्वारा सख्त रवैया अपनाया गया है। पुलिस लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दे रही हैं। बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशानुसार जिले की पुलिस सक्रिय हैं। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा चुनावों के मद्देनजर अवैध रूप से परिवहन की जा रही नगदी और सोने चाँदी पर सख्त नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को कीतासर नाके पर पुलिस के ASI बलबीर सिंह द्वारा एक कार से करीबन 1.73 करोड का सोने के जेवरात जब्त किये गये। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जेवरातो को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना लाया गया। थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि कार झुंझनु से बीकानेर जा रही थी। थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि ये लोग झुंझनु से एक्सिबिशन ज्वैलरी लेकर बीकानेर जा रहे थे। बीकानेर में मुंबई के कृष्णा ज्वैलर्स द्वारा 29 अक्टूबर को एक्सिबिशन लगाया जाना था। इनके पास से 1.477 किलोग्राम सोने की ज्वैलरी और 145.67कैरट डायमंड ज्वेलरी पाई गई है। आगे की कार्यवाही के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment