एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कस्बे के हर वार्ड और क्षेत्र के 25 गाँवो में बनायेंगे अपनी नई कार्यकारिणी, सदस्यता अभियान की करेंगे शुरुआत

Published on: October 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 27 अक्टूबर 2023। आज श्रीडूंगरगढ़ विश्व हिंदू परिषद के श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार हेतु एक बैठक आयोजित की। बैठक में वीएचपी के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद अब कस्बे के हर वार्ड में अपनी एक नई कार्यकारिणी बनायेगी। परिषद नए सदस्यों को जोड़कर कार्यालरिणी का विस्तार करेगी। परिषद द्वारा हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी और नए सदस्य जोड़े जायेंगे।

बजरंग दल के जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत ने बताया कि बजरंग दल और विहिप एक अभियान के तहत नए सदस्यों को जोड़कर नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करेगी। क्षेत्र के 25 गाँवो में एक साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। इस बैठक में विहिप के संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को बजरंग दल एवं विहिप में जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी, प्रखंड मंत्री संतोष बोहरा, भेराराम डूडी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment