एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आये दिन रहता है जलभराव, बाजार की हालत दयनीय, जिम्मेदार मौन…

Published on: October 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 27 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार की हालात दयनीय है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये ने आमजन को इस हद तक परेशान कर दिया है वे अब प्रशासन से किसी भी प्रकार की कोई आशा नही रखते। मुख्य बाजार में गांधी पार्क के आस पास आये दिन जलभराव रहता है। नगरपालिका के पास इसका कोई स्थायी समाधान नही है।

दुकानदार ललित बाहेती का कहना है कि गांधी पार्क के पास आये दिन ऐसे हालात बन जाते है। नगरपालिका कर्मी सुबह जब बाजार में आते है तो सिर्फ इतिश्री करके चले जाते है।

दुकानदार सीताराम राठी ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों को अगर फोन भी कर दिया जाए तो भी वे समय पर आकर इसको व्यवस्थित नही करते है। आये दिन की यही स्थिति बनी रहती है।

ललितसिंह ओड ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारियों की हठधर्मिता है कि जलभराव के कारण आमजन के पैदल चलना भी दूभर हो गया है। महिलाओं को आने जाने में परेशानी होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment