एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पायलट की बगावत में गहलोत सरकार के खेवनहार बने निर्दलीयो को टिकट, गहलोत ने पूरा किया वादा; इन्हें मिला टिकट

Published on: October 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में पांच निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया गया है। सचिन पायलट ने 2020 में गहलोत सरकार को गिराने की मंशा से बगावत कर दी थी। उस समय 13 निर्दलीय विधायकों और 6 बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों के दम पर सीएम अशोक गहलोत सरकार बचाने में कामयाब हो गए थे। यही निर्दलीय विधायक राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खेवनहार बने थे। सीएम गहलोत ने 13 में से 5 निर्दलीय विधायकों को टिकट दिलवा दिया है। ऐसा माना जा रही है कि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को तीसरी लिस्ट में जगह मिल सकती है। निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला, सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा, बाबूलाल नागर, लक्ष्मण मीणा और खुशवीर जोजावर को टिकट दिया गया है।

पायलट को नहीं मिला था निर्दलियों का साथ

सियासी जानकारों का कहना है कि 2020 में सचिन पायलट ने सरकार को गिराने की पूरी तैयारी कर ली थी। पायलट कैंप ने 30 विधायकों का दावा किया था। लेकिन संख्या गणित कम पड़ गया। जानकारों का कहना है कि इसके बाद पायलट ने सुलह करना ही ठीक समझा। दरअसल, पायलट को निर्दलीय और बसपा विधायकों का साथ नहीं मिला था। सीएम गहलोत ने निर्दलीय और बसपा विधायकों की सूची राज्यपाल सौंपकर बहुमतता सिद्ध करने का दावा पेश कर दिया था। इसके बाद पायलट ने सुलह कर ली और अपने समर्थकों के साथ जयपुर लौट आए थे।

15 मंत्रियों को टिकट, 13 मंत्री गहलोत समर्थक

राजस्थान में सीएम गहलोत सहित कुल 21 मंत्री है। दूसरी लिस्ट में 15 मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है। सभी गहलोत समर्थक माने जाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि दूसरी लिस्ट गहलोत सचिन पायलट से काफी आगे रहे हैं। हालांकि, लिस्ट जारी होने से पहले पायलट ने कहा था कि उन्होंने गहलोत समर्थकों के नाम का विरोध नहीं किया है। पार्टी जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देगी। दूसरी लिस्ट में मंत्री गोविंद राम मेघवाल, बुलाकी दास कल्ला, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र सिंह यादव, प्रताप सिंह खाचरियावास, शकुंतला रावत, विश्वेंद्र सिंह, भजन लाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, सुखराम बिश्नोई, अर्जुन बामनिया, उदय लाल आंजना, रामलाल जाट और प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया है। इनमें से एकमात्र मंत्री बृजेंद्र ओला और मुरारी लाल मीणा सचिन पायलट समर्थक माने जाते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment