एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बीकानेर कांग्रेस टिकट बंटवारे का विरोध, कल्ला को टिकट देने पर भड़के राजकुमार किराड़ू, कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, समर्थकों से कहा-निर्णय लेंगे

Published on: October 23, 2023

द खबर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2023। कांग्रेस पार्टी ने जब से बीकानेर पश्चिम का टिकट घोषित किया है तभी से बीकानेर कांग्रेस में विरोध खुलकर सामने आ रहा है। बीकानेर पश्चिम की कांग्रेस पार्टी की टिकट बीडी कल्ला को मिलते ही कल्ला समर्थकों ने मिठाइयाँ बाँटना शुरू कर दिया था वही कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता राजकुमार किराड़ू ने इसका खुलकर विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी पदो से इस्तीफा दे दिया। ज्ञात रहे कि राजकुमार किराड़ू राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के इस टिकट वितरण को सही नहीं मानते, पार्टी ने मेरी सेवाओं को अनदेखा किया है। किराड़ू ने कहा कि अब आगे की रणनीति पर अपने समर्थकों से राय-मशविरा लेकर अमल किया जायेगा।

किराड़ू ने पार्टी को दी खुलेआम चेतावनी

आने वाले एक-दो दिनों में जिन लोगों ने मुझे बनाया है, उनके साथ संवाद करूंगा। वो जो सुझाव देंगे, उन पर निर्णय करूंगा। मेरे जैसे व्यक्ति को इस्तीफा देना पड़ रहा है यह पार्टी के लिए शर्म की बात है।किराड़ू ने पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे हिन्दुस्तान में 15 राज्यों में 220 जिलों में लगातार 15 साल से काम किया है, उस व्यक्ति को अगर पार्टी अनदेखा कर रही है तो इस पार्टी का जो हाल होगा वह आप लोग देखोगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment