एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बाल व्यास अक्षय अनन्त गौड़ की श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में आये महन्त श्री कुशालगिरी जी महाराज, गौड परिवार ने भरा 2 लाख 51 हजार का मायरा

Published on: October 21, 2023

द खबर एक्सप्रेस 21 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास स्थित चिमनाराम जी माली के कुएं के पास गत 15 अक्टूबर से सत्यनारायण, भगवानाराम, मांगीलाल गौड परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं नानी बाई का मायरा का धार्मिक भक्तिमय आयोजन करवाया जा रहा है। कथा का वाचन बाल व्यास अक्षय अनन्त गौड़ श्रीमुख से हो रहा है। कथा के 6ठे दिन शुक्रवार 20 अक्टूबर को विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर के संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कुशालगिरी जी महाराज श्रीडूंगरगढ़ कथास्थल पर पहुंचे। स्वामी जी ने आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए कहा कि गौमाता के सरंक्षण एवं सेवा से ही भगवत प्राप्ति हो सकती है। व्यक्ति को आपसी राग द्वेष मिटाकर प्रेम से रहना चाहिए। व्यक्ति खाली हाथ आया है और खाली हाथ ही जायेगा। व्यर्थ की मोह माया में पड़कर सांसारिक भौतिक सुखों में रत हो जाता है। व्यक्ति जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए भी आपस मे बैर बांध लेते है। भाई का भाई दुश्मन हो जाता हैं।

गौड परिवार द्वारा महंत श्री कुशालगिरी जी महाराज का शॉल और साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। गोड परिवार के मुकेश माली ने बताया कि महंत जी का अभिनंदन 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर किया गया।महंत जी ने आये हुए सभी भक्तों को शुभाशीर्वाद दिया।

गोड परिवार ने भरा मायरा

श्रीडूंगरगढ़के कालुबास निवासी स्व. चिमनारामजी गौड़, स्व. दौलतराम जी गौड़ (माली) के सुपुत्रों सत्यनारायण, भगवाना राम, मांगीलाल, वेंकट गौड़ और पौत्रो ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दौरान बाल व्यास अक्षय अनन्त गौड़ द्वारा रात्रि में किये जा रहे नानीबाई के मायरे के लिए उपस्थित जनसमूह और महन्त श्री श्री 1008 श्री कुशालगिरी जी महाराज के समक्ष गौसेवार्थ दो लाख इक्यावन हजार रुपये का मायरा भरा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment