एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय में हंगामा

Published on: October 20, 2023

द खबर एक्सप्रेस 20 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज द्वारा हॉस्पिटल स्टाफ पर दुर्व्यवहार और मारपीट का इल्जाम लगाते हुए बताया कि हॉस्पिटल स्टाफ ने उसके साथ मारपीट की और उसका इलाज नही किया। लाखनसर के भगवाना राम ने हॉस्पिटल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

देखे वीडियो…

श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल में हंगामा,रोगी का इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप,स्टाफ ने बताया कि शराब के नशे में स्टाफ के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार कर रहा था।

वही दूसरी ओर चिकित्साकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति शराब के नशे में है और महिला चिकित्साकर्मी के साथ बदतमीजी कर रहा था तथा अनाप-शनाप बोले जा रहा था। टोकने पर हल्ला मचाने लगा और हाथ मे लगा हुआ केन्यूला खुद ही उतार दिया और जोर शोर से हल्ला मचाने लगा। नर्सिंग इंचार्ज रमाकांत शर्मा ने बताया कि मरीज का इलाज डॉ जगदीश गोदारा द्वारा किया जा रहा था। मरीज का सुबह से ही इलाज किया जा रहा था और वार्ड में एडमिट था। शर्मा ने बताया कि मरीज को चिकित्सीय सलाह देकर रेफर कर दिया था लेकिन शराब के नशे में वो महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार करने लग गया। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वही पहुंच गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment