एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आशापुरा में नवरात्रा मेला 22 से, श्रद्धालुओं के लिए लगेगा विशाल भंडारा, समिति की बैठक में हुआ निर्णय

Published on: October 16, 2023

द खबर एक्सप्रेस 16 अक्टूबर 2023। पोकरण स्थित मां आशापुरा मंदिर में नवरात्रा मेले में श्रद्धालुओं को भंड़ारे की सुविधा मिलेगी। मंदिर परिसर में २२ अक्टूबर से तीन दिवसीय मेला भरेगा। इसमें बड़ी संख्या में आस्थावान लोग मां आशापुरा के दरबार में धोक लगाने के लिए जाएंगे।

भंडारा समिति की बैठक
आशापुरा सेवा समिति ट्रस्ट बीकानेर की दूसरी बैठक रविवार को संरक्षक जुगल जोशी के आवास पर हुई। इसमें मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन करने का निर्णय किया गया। समिति ट्रस्ट को देवस्थान विभाग में पंजीयन कराने का प्रस्ताव अध्यक्ष की ओर से रखा गया। इस पर सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसकी जिम्मेवारी अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी को सौंपी। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि मंदिर परिसर में 22 से 25 अक्टूबर तक भंडारा चलाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं को भोजन और चाय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेले में शामिल होने के लिए बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु 22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी के दिन बसों से जाएंगे। वहीं भंडारा समिति का ट्रक खाद्य सामग्री लेकर जस्सूसर गेट के अंदर मूमल गार्डन से रवाना होगा। गौरतलब है कि आशापुरा मंदिर में शारदीय नवरात्रा में भंडारे का यह 42वां वर्ष है। समिति की बैठक में संरक्षक ऩसिंह दास जोशी, रूप किशोर व्यास, जुगल किशोर जोशी, महामंत्री गिरीराज बिस्सा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर ओझा, ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार व्यास, त्रिलोक चंद बिस्सा, बजरंग कलवाणी, जय गोपाल जोशी, महेश व्यास, दाऊलाल जोशी, आनंद कुमार जोशी, गजानंद बिस्सा, राकेश बिस्सा, सुरेन्द्र जोशी सहित सदस्यों विचार रखें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment