एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऐलान – बिहार की तरह राजस्थान में कराएंगे जातिगत जनगणना

Published on: October 6, 2023

द खबर एक्सप्रेस 06 अक्टूबर 2023। राजस्थान समेत पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव होने है उसके अगले वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव है। इन चुनावों से पहले बिहार की सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़ें सार्वजनिक किए है। इन आंकड़ों को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई थी, लेकिन अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि बिहार की तर्ज पर राजस्थान में भी जातिगत जनगणना होगी।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भी जातिगत जनगणना होगी

जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही भागीदारी तय होगी। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा होगा- ‘काम दिया है दिल से, कांग्रेस फिर से’.

क्या कहते हैं जातिगत जनगणना के आंकड़े ?

बिहार सरकार ने राज्य में कराई गई जातिगत जनगणना के आकंड़ें हाल ही में जारी किए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 19 फीसदी से थोड़ी ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बताई गई है। बिहार सरकार के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है। इनमें 27% अन्य पिछड़ा वर्ग और 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग है, यानी, ओबीसी की कुल आबादी 63% है. अनुसूचित जाति की आबादी 19% और जनजाति 1.68% है। जबकि, सामान्य वर्ग 15.52% है।

नीतीश सरकार साढ़े तीन साल से जातिगत जनगणना करवाने की जिद पर अड़ी थी। सरकार ने 18 फरवरी 2019 और फिर 27 फरवरी 2020 को जातिगत जनगणना का प्रस्ताव विधानसभा और विधान परिषद से पास करवा लिया था, लेकिन इस साल जनवरी में जातिगत जनगणना का काम शुरू हुआ। हालांकि, सरकार इसे जनगणना नहीं बल्कि ‘सर्वे’ बताती है।

SC पहुंचा जातिगत जनगणना का मामला

बता दें कि बिहार में जातिगत जनगणना का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सर्वोच्च अदालत ने जातिगत सर्वे का डेटा रिलीज करने पर बिहार सरकार को नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में 4 हफ्ते के अंदर जवाब देने की बात कही गई है। सरकार के जवाब के बाद याचिकाकर्ता जवाब दाखिल करेंगे। आगे की सुनवाई जनवरी 2024 को होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment