एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बाहेती- चांडक परिवार ने शहरवासियों को दी सौगात, विधायक महिया ने किया उपजिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास

Published on: October 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग और जरूरत थी कस्बे में ट्रॉमा सेंटर की। कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने एवं गत वर्षों में आसपास होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए शहर में एक बड़े अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की बेहद जरूरत थी। श्रीडूंगरगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है साथ ही उसका परिसर बेहद ही छोटा है। स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए अस्पताल की जगह कम पड़ रही थी और काफी समय से जनता की भी मांग थी कि यहां ट्रॉमा सेंटर बनना चाहिए। लेकिन कुछ तो राजनितिक कारणों से और कुछ विभागीय उदासीनता की वजह से आज तक ट्रॉमा सेंटर नही बन पा रहा था।

शहर के जागरूक नागरिको और प्रशासन ने श्रीडूंगरगढ़ की उस जगह को ट्रॉमा सेंटर के लिए चिह्नित किया जो साम्प्रदायिकता के कारण नाकारा हो रखी थी। उस जमीन पर सभी तरह की प्रशासकीय एवं विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद आखिरकार शहर में ट्रॉमा सेंटर के लिये जगह चिह्नित हुई।

भामाशाह बाहेती और चांडक परिवार ने दी ट्रॉमा सेंटर निर्माण की स्वीकृति

सर्वप्रथम क्षेत्र के भामाशाह रामकिशन बाहेती परिवार द्वारा स्व. सोना देवी बृजलाल बाहेती की स्मृति में ट्रॉमा सेन्टर और उप जिला अस्पताल के भवन निर्माण की इच्छा जताई थी। साथ ही उन्ही के रिश्तेदार दूसरे भामाशाह पवन चांडक द्वारा भी अपनी माताजी स्व.भगवती देवी की स्मृति में ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्पताल बनाकर जनता को सुपुर्द करने की इच्छा जताई गई। फिर दोनों ही परिवारों बाहेती और चांडक परिवार ने आपसी सहमति से साथ मिलकर बाहेती-चांडक उपजिला अस्पताल बनाने की स्वीकृति प्रदान की, जो आज विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयासों से साकार हुई और विधायक महिया ने हजारो लोगो के समक्ष बाहेती-चांडक उपजिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास किया। इस शिलान्यास समारोह के साक्षी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment