एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कल आयेंगे भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे संवाद

Published on: October 4, 2023

द खबर एक्सप्रेस 04 अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व प्रदेश महामंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल कल श्रीडूंगरगढ़ आयेंगे। श्रीडूंगरगढ़ के अनुसूचित जाति मोर्चा के विधानसभा संयोजक विष्णु वाल्मीकि ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल कल कस्बे के मोमासर बास स्थित अम्बेडकर सामुदायिक भवन में आयेंगे और भाजपा एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पार्षद प्रतिनिधि अनिल वाल्मीकि ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कल गुरुवार को दोपहर एक बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे और भाजपा कार्यालय जाकर सीधे अम्बेडकर सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। तिलोक मेघवाल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सम्पूर्ण राजस्थान का दौरा कर सभी एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर रहे है और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का प्रचार कर रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment