एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधानसभा चुनाव में आचार संहिता की पालना के लिए उपखण्ड अधिकारी ने की सभी राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Published on: October 4, 2023

द खबर एक्सप्रेस 04 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड कार्यालय में आज बुधवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपखण्ड अधिकारी महोदय ने निर्वाचन विभाग के आचार संहिता सम्बन्धित समस्त प्रावधानों पर विचार विमर्श किया गया। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आचार संहिता की पालना करने एवं शान्तिपूर्वक मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाने का विश्वास दिलवाया।

उपखण्ड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ महोदय श्री मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 शान्ति पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग के दिशानिर्देशों के मद्देनजर समस्त राजस्व कार्मिको, भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आचार संहिता के अन्तर्गत 24 घण्टे 48 घण्टे एवं 72 घण्टे के अन्दर की जाने वाली कार्यवाही अपने क्षेत्रों में आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजवीर, नायब तहसीलदार श्रीडूंगरगढ महावीर गोस्वामी, नायब तहसीलदार सुडसर विनोद कुमार कड़वासरा उपस्थित रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment