एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कल होगा शपथग्रहण समारोह, रविदास पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री होंगे शामिल, रक्तदान शिविर की तैयारियां पूर्ण

Published on: September 23, 2023

द खबर एक्सप्रेस 23 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था अणुव्रत सेवा समिति का शपथग्रहण समारोह कल तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में आयोजित होगा। अणुव्रत समिति के मंत्री रणवीरसिंह खींची ने बताया कि अणुव्रत समिति की वर्तमान कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह कल साध्वीश्री सम्पूर्णयशा के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में आयोजित होगा। शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी भीखमचन्द पुगलिया होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रविदास पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री रविशेखर मेघवाल शामिल होंगे। अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश जी नाहर कार्यकारिणी को शपथ दिलायेंग। इस शपथग्रहण समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भी सम्मिलित होंगे।

कल है विशाल रक्तदान शिविर, तैयारियां पूर्ण

कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और भामाशाह स्व. विजयसिंह पारख की पुण्य स्मृति में कल अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि कल के रक्तदान शिविर की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। रक्तदाताओं से रक्तदान के लिए संपर्क किया जा चुका है। अणुव्रत समिति के सभी सदस्य कल के शिविर की तैयारियों में लगे हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment