एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कस्बे के प्रमुख भामाशाह और समाज सेवी स्व. विजयसिंह पारख की पुण्य स्मृति में अणुव्रत समिति द्वारा रक्तदान शिविर 24 सितंबर को

Published on: September 22, 2023

द खबर एक्सप्रेस 22 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रमुख भामाशाह और क्षेत्र की हर सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहे स्व. श्री विजयसिंह पारख की पुण्य स्मृति में अणुव्रत समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि स्व. पारख का पूरा जीवन लोकहित को समर्पित रहा है। उन्होंने क्षेत्र में होने वाली हर सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी अग्रणीय भूमिका निभाई है। उन्होंने हमेशा गरीब और असहाय की सेवा निःस्वार्थ भाव से की है। समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खींची ने बताया कि स्व. पारख के सुपुत्र सुमति पारख वर्तमान अणुव्रत समिति के अध्यक्ष है। जो अपने पिता स्व. श्री विजयसिंह पारख के पदचिह्नों पर चलकर समाजसेवा में अग्रसर है।
एडवोकेट रणवीरसिंह ने बताया कि अणुव्रत समिति द्वारा स्व. पारख की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन कर क्षेत्र के लिये उनके द्वारा दिये गए सामाजिक योगदान को एक आदरांजलि है।
अणुव्रत समिति के अध्यक्ष और स्व. विजयसिंह पारख के पुत्र सुमति पारख ने बताया कि ये रक्तदान शिविर कालुबास स्थित तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में आयोजित होगा और इसमे पीबीएम ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रहण करने आयेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment