एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

सड़क संघर्ष समिति सदस्य पहुंचे जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात

Published on: August 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2023। गत 5 सालों से संपर्क सड़क संघर्ष समिति डेलवां से लाधड़िया मिसिंग लिंक रोड 9 किमी डामर सड़क बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संपर्क समिति ने सड़क के लिए उपखण्ड कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन भी किया। संघर्ष करने के उपरांत सरकार ने 3 किमी सड़क कृषि विपणन निदेशालय से बनाने की स्वीकृति दी। संघर्ष समिति के धूड़ाराम गोदारा ने बताया कि 1 किमी सीसी ब्लॉक सड़क जिला परिषद से मिलने की संभावना है। बाकी की 5 किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दूसरे मंत्रियो को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री को सड़क बनाने का ज्ञापन दिया।
सरपंच किशन गोदारा, विजय गोदारा, आमसिंह, समिति के संयोजक पूर्व सैनिक धुड़ाराम गोदारा सहित गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री के आवास पर निजी सचिव को भी ज्ञापन सौंपा।

धूड़ाराम गोदारा ने बताया कि यह मिसिंग लिंक रोड बन जाने से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के उत्तरी क्षेत्र के गांवो को आवागमन मे काफी सुविधा मिलेगी, साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी फायदा मिलेगा। ग्राम लाधड़िया के ग्रामीणो को पंचायती राज के कार्य कराने के लिए पंचायत मुख्यालय डेलवां से सीधा जुड़ाव होगा।
गोदारा ने बताया कि मिसिंग लिंक रोड़ का कार्य पूर्ण नहीं होने तक डामर सड़क के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment