एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ना चेयरमैन, ना इओ, टेम्पो यूनियन ने कर्मचारियों सहित नगरपालिका के लगाया ताला, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने की समझाईश

Published on: August 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ टेम्पो यूनियन को आज नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख, कांग्रेस नेता विमल भाटी, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का साथ मिला। यूनियन के लोग सबसे पहले एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। जहां नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और अधिशासी अधिकारी कुंदन देथा के कमरों के आगे ताला लगाया हुआ मिला।

नगरपालिका में संविदाकर्मियों के अलावा रवि योगी, नरेश तेजी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही थे जिससे क्षुब्ध होकर टेम्पो यूनियन ने कर्मचारियों सहित ही मेनगेट के बाहर ताला लगा दिया।

टेम्पो यूनियन के गौरीशंकर स्वामी और सीताराम पारीक ने कहा कि 7 दिनों के अल्टीमेटम के बाद भी नगरपालिका पर कोई असर नहीं पड़ा है। टेम्पो यूनियन ने कल ही श्रीडूंगरगढ़ में टेम्पो नहीं चलने की मुनादी करवा दी थी। लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों ने लापरवाही बरती। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने कहा कि जब देखो तब पालिकाकर्मी ऑफिस से नदारद मिलते है। आमजन को अपने कार्य करवाने में समस्याएं आ रही है।

बीसूका सदस्य विमल भाटी ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने गरीब लोगों के लिए पट्टाअभियान चला रखा है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की हठधर्मिता के कारण गरीबो को परेशान होना पड़ रहा है। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गलियों में गन्दगी के ढेर लगे हुए है और नगरपालिका सो रही है।

टेम्पो यूनियन के सैंकड़ो लोगो ने नगरपालिका परिसर में पड़ाव दे रखा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment