महिला ने लगाए लज्जा भंग के आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो फोटो वायरल करने की दी धमकी, मुकद्दमा दर्ज

The Khabar Xpress 06 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ बिग्गाबास निवासिनी 30 वर्षीय महिला ने सोमवार 5 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया कि बिग्गाबास निवासी सद्दाम तंवर पुत्र मोहम्मद अली सऊदी अरब में ठेकेदारी करता है जहां उसके साथ उसका पति भी काम करता है। सद्दाम तंवर ने उसके पति के मोबाइल से उसके नम्बर अपने मोबाइल में ले लिए।