The Khabar Xpress 06 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ बिग्गाबास निवासिनी 30 वर्षीय महिला ने सोमवार 5 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया कि बिग्गाबास निवासी सद्दाम तंवर पुत्र मोहम्मद अली सऊदी अरब में ठेकेदारी करता है जहां उसके साथ उसका पति भी काम करता है। सद्दाम तंवर ने उसके पति के मोबाइल से उसके नम्बर अपने मोबाइल में ले लिए। सऊदी अरब से श्रीडूंगरगढ़ आते वक्त मेरे पति ने सद्दाम तंवर के साथ मुझे देने के लिए पैसे भेजे जिसको देने के लिए वो मेरे घर आया जहां मेरे ससुर घर पर नहीं थे एवं मेरी सास जो आंखों से अंधी है उसके सामने मुझे गंदे व भद्दे इशारे किये साथ ही लज्जा भंग करते हुए उसके साथ ज्यादती की। सद्दाम तंवर ने ये कुकृत्य किसी को भी बताने पर मुझे जान से मारने की और मेरे वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मैने मेरे पति को जब इस कृत्य की जानकारी दी तो उन्होंने सद्दाम तंवर को फोन पर उलाहना दिया जिस पर सद्दाम तंवर ने मेरे पतिबको गालियां निकाली व सऊदी अरब आकर उसे झूठे इल्जाम में फँसाने की धमकी दी। 1 जनवरी 2026 को मेरे मोबाईल पर उक्त आरोपी सद्दाम तंवर ने फोन किया और मुझे धमकी दी कि तूने तेरे पति को बताकर मेरा क्या उखाड़ लिया और मुझे भी फोन पर मां-बहन की गंदी गंदी गालियां दी और घर से उठा ले जाने की धमकी दी और धमकी दी कि तेरे पति को सउदी में पैसों की चोरी का इल्जाम लगाकर फंसा दूंगा तू तेरे पति को जल्दी देख भी नहीं पायेगी।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल संदीप को सौंप दी है।










